टमाटर पित्त पथरी के लिए अच्छा है?HealthPlanet

Posted on Fri 9th Dec 2022 : 14:36

टमाटर और संतरे का जूस देता है पथरी के दर्द में फायदा, और भी घरेलू नुस्खे जानकर हो जाएंगे हैरान
कैसे घरेलू नुस्खों की मदद से निकाल सकते हैं पित्त की थैली से पथरी, जानिए

पित्त की थैली यानि गालब्लेडर शरीर का एक छोटा सा अंग है जो लीवर के ठीक पीछे होता है. इसका कार्य पित्त को संग्रहित करना तथा भोजन के बाद पित्त नली के माध्यम से छोटी आंत में पित्त का स्त्राव करना है. पित्त रस वसा के अवशोषण में मदद करता है. कभी-कभी पित्ताशय में कोलेस्ट्राल,बिलीरुबिन और पित्त लवणों का जमाव हो जाता है. अस्सी प्रतिशत पथरी कोलेस्ट्राल की बनी होती है. धीरे धीरे वे कठोर हो जाती हैं तथा पित्ताशय के अंदर पत्थर का रूप ले लेती हैं. ज्यादातर डॉक्टर इलका ईलाज केवल ऑपरेश ही बताते बै लेकिन पित्त की पथरी का घरेलू उपचार संभव है.

यदि आप भी इस समस्या से ग्रस्त है तो फिर ऑपरेशन का विकल्प चुनने से पहले प्राकृतिक रूप से इसे दूर करने की कोशिश करें. कई तरह के रसों के द्वारा पथरी का प्राकृतिक तरीके से प्रभावी उपचार किया जा सकता है. विभिन्न रस जैसे चुकंदर का रस, नाशपाती का रस और सेब का रस लीवर को स्वच्छ करते हैं. पथरी बनने से रोकने के लिए इन तीनों रसों के मिश्रण का सेवन करें.
संतरा/मौसमी/ टमाटर
ऐसे फलों का जूस पी सकते हैं जिनमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में हो जैसे संतरा, टमाटर आदि का रस पिएं. इनें मौजूद विटामिन सी शरीर के कोलेस्ट्राल को पित्त अम्ल में परिवर्तित करती है जो पथरी को तोड़कर बाहर निकालता है. आप विटामिन सी संपूरक ले सकते हैं या पथरी के दर्द के लिए यह एक उत्तम घरेलू उपचार है.


गाजर और ककड़ी का रस
अगर आपको पित्ती की पथरी की समस्या है तो गाजर और ककड़ी का रस प्रत्येक 100 मिलिलीटर की मात्रा में मिलाकर दिन में दो बार पीएं. इस समस्या में ये अत्यन्त लाभदायक घरेलू नुस्खा माना जाता है. ये कॉलेस्ट्रॉल के सख्त रूप को नर्म कर बाहर निकालने में मदद करती है.



हल्दी
पथरी के लिए यह एक उत्तम घरेलू उपचार है.यह एंटी ऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेट्री होती है. हल्दी पित्त, पित्त यौगिकों और पथरी को आसानी से नष्ट कर देती है. ऐसा माना जाता है कि एक चम्मच हल्दी लेने से लगभग 80 प्रतिशत पथरी खत्म हो जाती हैं.



ऐप्पल सीडर विनेगर
ऐप्पल सीडर विनेगर की अम्लीय प्रकृति लीवर को कोलेस्ट्राल बनाने से रोकती है जो अधिकांश पथरियों का कारण होता है. यह पथरी को नष्ट करने तथा दर्द को समाप्त करने में सहायक होता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info